पलिया कलां ( लखीमपुर ) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया में माँ दुर्गा की चैत्र नवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा , भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधवत पूजा अर्चना इकाई प्रमुख ओ पी चौहान पत्नी सावी चौहान द्वारा सम्पन्न की गई, जबकि पंडित रामेंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजन के उपरांत पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
नवरात्रि स्थापना से लेकर अंतिम दिवस तक प्रतिदिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सपरिवार विधवत पूजा अर्चना की जाती रही। समापन दिवस पर अंतिम पूजा के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन यज्ञ में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस आयोजन में आसवनी हेड उदय प्रताप सिंह, विकास मलिक, संजीव दूवे , राजीव तोमर ,यु के पांडेय, मनोज मिश्र, सतीश श्रीवास्तव, तनवीर अहमद सहित कर्मचारियों एवं उनके परिवारो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलोनी की महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय एवं श्रद्धामय बना दिया।
हवन के उपरांत परंपरा अनुसार कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन एवं दक्षिणा प्रदान की गई। तथा सभी उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें सभी ने सम्मिलित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।