(न्यूज़ नसीब सिंह)

पलिया कलां (खीरी) आस्था, श्रद्धा व सेवा के पावन अवसर पर नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी के उपलक्ष्य में 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गदनिया मुख्यालय पर पूजा-अर्चना व कन्या पूजन के बाद भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण व कार्मिकों ने पूर्ण श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ सहभागिता करते हुए माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या पूजन का आयोजन कर नारी शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद व उपहार प्रदान किए गया यह आयोजन समाज में नारी सम्मान, सेवा, समर्पण व संस्कारों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश देने वाला रहा‌ इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्मिकों, उपस्थितजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने आपसी भाईचारे, सौहार्द व एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *