(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तृतीय दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम बुद्धा पुरवा में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।
रैली की शुरुआत प्रातः समय में हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन”, “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” जैसे गगनचुंबी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में ग्राम के प्रधान पति त्रिमोहन लाल तथा अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना की और सभी ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी इस पहल को सकारात्मक रूप से लिया और सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ और यह दिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।