




(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी 20 मार्च। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ साल पूरे होने पर आईटीआई ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
परिषदीय विद्यालय राजापुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनोहारी बनाया। इसके बाद प्रदेश सरकार की विकास पुस्तिका आमजन में वितरित की गई।
*नौ साल में यूपी ने किया कमाल, रोजगार और जनकल्याण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: प्रभारी मंत्री*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने 09 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तिकरण, अन्नदाता और किसानों को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। नवनिर्माण के इन नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और रोजगार के अवसर बढ़े। प्रदेश ने ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी पहचान बनाई और देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दिया। सरकार ने प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के लिए जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा। बिना किसी भेदभाव के प्रदेश को 1 ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचाने में सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मंत्री ने कहा कि लगातार 09 साल प्रदेश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने का काम हुआ है। जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्रदेश की विकास यात्रा का आधार हैं। सरकार ने असंभव को संभव बनाया। मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है। उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में आज कानून का राज है, जहां जनमानस सुरक्षित महसूस कर रहा है। आज उप्र की कानून व्यवस्था की मिसाल पूरे भारत में दी जाती है। प्रशासन योजनाओं के बेहतर क्रियावयन करते हुए इसे जनमानस तक पहुंचाने में प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। उन्होंने जनमानस के बीच योजनावार आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियां गिनाई।
विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि नवनिर्माण के इन 09 वर्षों में प्रदेश विकास की उदाहरण बनकर उभरा है। जिले और उनकी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की कीर्तिमान उपलब्धियों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले में डीएम, सीडीओ के नेतृत्व में विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है, वहीं स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने 09 वर्ष के कार्यकाल में योगी जी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की कल्याण और प्रदेश को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए काम हुआ है। सरकार ने अंत्योदय के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सरकार और जिले की उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित करते हुए कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी में व्यापक बदलाव आया है। कहा कि इन विकास पहलों से आमजन के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार हुआ है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया है।
*प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को दी सौगातें, खिले चेहरे*
प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ पांच लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार आशा संगिनी को सम्मानित किया। मंत्री ने सीएम युवा उद्यमी योजना के पांच लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे। लाभार्थी शंकर लाल कुमार निशुल्क माटी कला टूल किट दी गई। तीन लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना के स्वीकृति पत्र और वृद्धावस्था पेंशन के तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। सीएम आवास योजना (ग्रा) के पांच लाभार्थियों को चाबियाँ भी वितरित की। इसके अलावा, 224 स्वयं सहायता समूह को तीन करोड़ 36 लाख रुपए का सीसीएफ डेमो चेक और पांच लाभार्थियों को कृषि विभाग द्वारा मिनी किट प्रदान की।
*सरकार की उपलब्धि वाली विकास प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन*
कलेक्ट्रेट में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई 09 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा व विनोद शंकर अवस्थी ने अवलोकन किया। इस दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। इससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है।
*इनकी रही मौजूदगी* : भाजपा नेता आशु मिश्र, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, पीडी एसएन चौरसिया, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी एनआरएलएम जेके मिश्र सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
