
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया द्वारा पेराई सत्र 2025-26 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।इस अवसर पर युनिट हेड ओ पी चौहान ने क्षेत्र के समस्त कृषकों को, श्रमिकों एवं मिल अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
युनिट हेड ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में मिल द्वारा 98 लाख 7 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की गई जो किसानों, गन्ना विभाग के अधिकारियों,मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व मिल प्रबंधन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कृषकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बसंत कालीन गन्ना बुआई करें तथा पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।
इस मौके पर केन हेड राजीव तोमर ने कृषकों और चीनी मिल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से 98 लाख 7 हजार कुंतल गन्ने की पेराई हो सकी।
उन्होंने कृषकों से अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति जैसे 15023,14201,0118 आदि की बुआई करने की सलाह दी।
इस मौके पर विकास मलिक, संजीव दूवे, तनवीर अहमद, मनोज मिश्र,यू के पांडेय, शैलेश श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
