(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) कल दिनांक 19 मार्च 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया कलां खीरी में मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा शिविर में डॉक्टर अखिलेश शुक्ला मनोरोग विशेषज्ञ वह उनकी टीम द्वारा इलाज किया जाएगा साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर अजीत सिंह फिजिशियन डॉक्टर मोहित तिवारी डॉक्टर सुभाष राणा डॉ नीतू वर्मा स्वास्थ्य शिविर में इलाज किया जाएगा ।मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को ना करें नजर अंदाज
मानसिक स्वास्थ्य समस्या के प्रारंभिक लक्षण निम्न हो सकते हैं
1. डिप्रेशन तनाव व घबराहट होना
2. स्पष्ट रूप से सोचने एवं दैनिक क्रियाकलापों को करने में कठिनाई होना 3. नींद कम आना या अत्यधिक आना। 4. काल्पनिक आवाजों का सुनाई देना काल्पनिक लोगों का दिखाना बातें करना हानि पहुंचाने की भावना। 5. आत्महत्या की भावना या आत्महत्या का प्रयास करना।6. बार-बार नकारात्मक विचारों का आना।7. किसी काम में मन ना लगा रोने की इच्छा होना झूलजुलाहट एवं अत्यधिक चिंता होना।8. अत्यधिक आक्रामकता शारीरिक क्षति दूसरों को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा। जब भी दिखे ऐसी कोई लक्षण तो तुरंत मानसिक रोग विशेषज्ञ को अवश्य दिखाएं।
अधिक जानकारी के लिए काउंसलर अंकित दीक्षित 90 05 60 9236 पर संपर्क करे। यह जानकारी डॉक्टर भरत सिंह।श अधीक्षक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया कलां (खीरी ) ने दी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed