

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी जिले की पलिया विधान सभा के गांव में थारू जनजाति क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने वाले कांग्रेस के साधारण से कार्यकर्ता रामचंद्र प्रधान के परिवार के साथ वातावरण में भोजन करने पधारे राष्ट्रीय महासचिव एआईसीसी प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अजय राय नेता विरोधी दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी साथ में प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस बृज मौर्या उपस्थित रहे।कांग्रेस के शीर्ष नेताओं न राम चंद्र प्रधान के घर परिवार के सदस्य की तरह बैठकर सादा, सात्विक ग्रामीण भोजन ग्रहण किया।भोजन के दौरान परिवार के सदस्यों से सहज संवाद करते हुए बच्चों की शिक्षा, उनके भविष्य और संस्कारों पर चर्चा की। बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने और समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा दी।कांग्रेस के बड़े नेताओं का सामाजिक समरसता, आपसी अपनत्व और मानवीय मूल्यों का सजीव उदाहरण है। ग्रामीण जीवन की सादगी और आत्मीयता भारत की सांस्कृतिक शक्ति को और मजबूत करती है।
