
(न्यूज़- नसीब सिंह)
पलिया कलां (खीरी) बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लीनिक को पलिया सीएससी अधीक्षक ने संपूर्णानगर पहुंचकर सील कर दिया है। इससे क्षेत्र में संचालित अन्य क्लीनिक व मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। शनिवार पलिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भरत सिंह कस्बा संपूर्णानगर पहुंचे। उनको हिंद क्लीनिक मानकविहीन व बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित मिला। उन्होंने तत्काल क्लीनिक को सील कर दिया। पिछले काफी समय से हिंद क्लीनिक पर जच्चा बच्चा की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हिंद क्लीनिक पर डिलीवरी कराई जाती थी। लेकिन इस तरह से अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लीनिक को लेकर क्षेत्र में निरीक्षण करने वाली टीम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर आज तक इस हिंद क्लीनिक का निरीक्षण क्यों नहीं हुआ यह सबसे बड़ा सवाल। जहां जच्चा बच्चा की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। बिना डिग्री चिकित्सक बनकर भोली भाली जनता को अपने जाल में फंसा कर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जाती थी। गर्भवती महिलाओं की जिंदगी के साथ खेला जाता था। लेकिन आज तक इस पर किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी।
