(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) बाघ ने ग्राम पंचायत मझरा पश्चिम स्थित इंदिरा नगर निवासी प्रगट सिंह शाम को घर जाते समय बाघ ने हमला कर गन्ने के खेत में खींच ले गया।जब घर वालों ने देखा कि घर नहीं आए हैं तो सुबह से खोज भी शुरू की तो गन्ने के मेड़ पर उनका चप्पल और गमछा मिला ।आगे बढ़कर देखा तो गन्ने के खेत में उनका अध खाया शव मिला।
शासन प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में अब तक कई जाने चली गईं फिर भी वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा ।आए दिन ऐसी घटनाएं इस क्षेत्र में घट रही हैं शेर का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या जी ने इन्दिरा नगर जाकर प्रगट सिंह के परिवार मिले साथ वन विभाग के अधिकारी से बात कर जल्द मदद दिलाने की बात कही। डीएफओ ने पांच लाख मदद का आश्वासन दिया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *