(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) प्रगतिशील महिला संगठनप्रदेश अध्यक्ष कामरेड कृष्णा अधिकारी , जिला अध्यक्ष कामरेड आरती राय के नेतृत्व में चीनी मिल गेट से कमल चौराहा, पुलिस चौकी चौराहा, होते हुए पुराना बस अड्डा से बाईपास होते हुए आरती के निवास तक मार्च करते हुए जुलूस निकाला गया।
इसके बाद यहां पर सभा की गई। इस सभा में वक्ताओं के रूप में कामरेड कृष्णा अधिकारी , सावित्री ,मंजू देवी और मास्टर रंगीलाल ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कृष्णा जी ने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित आज के ताजा राजनीतिक हालातों पर बढ़ती महंगाई पर ईरान इजरायल युद्ध आदि जैसे तमाम मुद्दों पर प्रकाश डाला।आज के कार्यक्रम में कामरेड कृष्णा अधिकारी ,आरती राय जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह, सुनीता देवी मंजू मेहरा सुनीता सिंह ,सुनीता शर्मा ,मीना गुप्ता, प्रेमतारा, इशरावती, गुड्डी देवी, फूल देवी, इन सभी के समर्थन में रंगीलाल ,महमूद शाह तुलाराम, कमलेश राय ,रवि प्रताप ,पवन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *