(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया में स्थित शिव मंदिर का 23 वाँ वार्षिकोत्सव आज बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । मंदिर के पुजारी रामेंद्र मिश्र ने मुख्य यजमान चीनी मिल के यूनिट हेड ओ पी सिंह चौहान द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उदय प्रताप सिंह, विकास मलिक , संजीव दूबे, राजीव तोमर, मनोज मिश्र, तनवीर अहमद, सहित श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हवन पूजन से पूर्व सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया गया। सभी भक्त जनों ने इसमें अपनी आराधना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *