पलिया कलां (खीरी) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 06.03.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में महिला दिवस से पूर्व एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वाहिनी की संदीक्षा सदस्याओं द्वारा व्यक्तित्व विकास हेतु व्याख्यान एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा सदस्याओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा के महत्व तथा सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने व्यक्तित्व को निखारने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी संदीक्षा सदस्याओं ने आपस में अपने अनुभव साझा किए तथा एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मबल, सकारात्मक सोच एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा । कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्याओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को आत्मसात करने तथा समाज में महिलाओं के सम्मान एवं समानता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया ।