(ओम प्रकाश सुमन)

पलिया कलां (खीरी) थाना गौरीफंटा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा, 9.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद कर 01 नफर अभियुक्त विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गौरीफंटा के नेतृत्व में दिनांक 03.03.2026 को कोतवाली गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की टीम द्वारा संयुक्त रुप से, कुल 9.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद करके अभियुक्त विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल नि0 ग्राम छेदिया पूरब थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गोरीफंटा पर मु0अ0सं0 07/26 धारा 8/21NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल नि0 ग्राम छेदिया पूरब थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी

बरामदगी का विवरणः-
1-9.82 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर
2- 01 अदद मो0सा0 बजाज प्लेटिना बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर चे0 नम्बर MD2B63AX0TWK04247 तथा इंजन नम्बर PFXWPK18959सीज शुदा अन्तर्गत धारा 207 MV ACT

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस व एसएसबी टीम* –
1.उप निरीक्षक प्रमीत कुमार कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी ।
2.का0 राजीव सिंह कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी ।
3.सहायक कमाण्डेन्ट श्री संदीप कुमार मीना एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टा
4.स0उ0नि0 श्री अर्जुन सिंह एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टा
5.आरक्षी अजय कुमार एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टा
6.आरक्षी दिनेश यादव एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टा
7.आरक्षीमनीष कुमार एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टा
8.आरक्षी प्रकाश गुर्जर(डॉग हैण्डलर) एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टा

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *