(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 03 मार्च : होली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक टीम के माध्यम से वृद्धाश्रम में गुजिया, मिष्ठान और फल पहुंचाकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

तहसीलदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में भेजी गई टीम ने डीएम की शुभकामनाओं के संदेश के साथ बुजुर्गों में मिठाइयों और फलों का वितरण किया। टीम ने डीएम का संदेश भी पढ़कर बुजुर्गों तक पहुँचाया, जिससे बुजुर्गों के दिलों में अपनत्व और स्नेह की गर्माहट महसूस हुई।

होली के पावन अवसर पर वृद्धजनों को प्रेषित शुभकामनाओं में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि स्नेह, अपनत्व और सम्मान का भी पर्व है। आप हमारे अपने हैं और प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा है। आपकी खुशियों, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीएम ने बुजुर्गों को मिठाई, गुजिया और फल भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान और त्योहार का उत्साह बढ़ाया। बुजुर्गों ने अपने ढेरों आशीर्वाद से होली के रंग और भी उज्ज्वल कर दिए। इस प्रशासनिक टीम में नायब तहसीलदार सुनील कुमार, प्रचार सहायक लोकेश कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल भी शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *