(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और कस्टम विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक भारतीय नागरिक को करीब एक किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी गौरीफंटा पर कस्टम टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान के अनुसार39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी गौरीफंटा पर कस्टम टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक व्यक्ति के सामान को एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन से जांचा गया। जांच में उसके सामान से 1.0058 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिन्हें वह बिना वैध दस्तावेज के भारत से नेपाल ले जा रहा था। संबंधित व्यक्ति व सामान कस्टम विभाग गौरी फंटा को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *