(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (लखीमपुर)बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया द्वारा प्रथम मिल बंदी सूचना दिनांक 2 मार्च 2026 सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड को भेज दी है।
इस संबंध में चीनी मिल के यूनिट हेड ओ पी चौहान ने बताया कि हमारे क्षेत्र के कृषकों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना प्राय: समाप्त हो गया है ,जिस कारण हमारी चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ,इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है । अतः क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि दिनांक 2 मार्च2026 तक चीनी मिल को अपना आपूर्ति योग्य गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर देवें ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed