(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 49वीं वाहिनी ने मंगलवार सुबह भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। सीमा स्तंभ संख्या 769/6 के पास चलाए गए एक संयुक्त अभियान में सात भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।यह तस्कर आजाद नगर से भारी मात्रा में कच्चे केले साइकिलों पर लादकर अवैध रूप से नेपाल ले जा रहे थे। एसएसबी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन अली, अमरजीत सिंह, नदीम अहमद, ताज अली, राहुल कुमार, नसीब।एसएसबी ने मौके से लगभग 1,24,950 रुपये मूल्य के कच्चे केले और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 7 साइकिलें जब्त कीं। जब्त किए गए कुल सामान की अनुमानित कीमत 1,48,750 रुपये है।एसएसबी टीम ने सभी आरोपियों और जब्त माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *