

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)पलिया क्षेत्र के ग्राम बोझवा(मरुआ पश्चिम) में छत्रपाल पुत्र अनंतराम और खुशीराम पुत्र डोरे लाल के घर आग लग गई थी, दोनों घरों में सब सामान जलकर राख हो गया, खाने तक कुछ नहीं बचा था, विधायक रोमी साहनी को पता चला तो अग्नि पीड़ितों के घर पहुंचकर विधायक रोमी साहनी ने दोनों परिवारों को 20-20 बीस – बीस हजार रुपए की नगद आर्थिक मदद दी। विधायक ने एस0डी0एम0 पलिया को फोन करके अग्निपीड़ितों को जल्द से जल्द आवास और सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए कहा।
