
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी )तहसील समाधान दिवस पलिया तहसील सभागार में उपजिला अधिकारी पलिया डॉक्टर अवनीश कुमार की अध्यक्षता में हुआ संपन्न। समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें मिली 04 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण ।शेष विभागों को निस्तारण के लिए भेज दी गई है। कुल प्राप्त शिकायत में राजस्व विभाग की 24, पुलिस विभाग की 05 विद्युत विभाग की06 , विकास विभाग की 03 पूर्ति विभाग की 01 अन्य 01 की थी। राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह तहसीलदार ज्योति वर्मा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
