
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी। प्रवीण कुमार एडीजी जोन लखनऊ ने शुक्रवार को खीरी के पुलिस लाइन के सभागार में लगभग दोपहर 3:00 बजे पहुँचे, उनके पहुँचने पर उनका पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। एडीजी ने पुलिस लाइन के सभागार में सभी सर्कल के सीओ एवं पुलिस सेल के प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से प्रेस वार्ता की। वार्ता के दौरान एडीजी ने बताया कि बॉर्डर एरिया पर कड़ी निगरानी की जाएगी। अपराध नियंत्रण करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वह पहली बार खीरी आए हैं फीडबैक के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति उन्हें व्हाट्सएप मैसेज एवं कॉल करके जिले की समस्या बता सकता है।
