(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज राजकीय महाविद्यालय पलिया कलां-खीरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दिनॉक 17 व 18 फरवरी 2026 को आयोजित करायी गयी। खेल प्रशिक्षक के रूप में संदीप अवस्थी व सुखवन्त सिंह द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता की विभिन्न इवेन्ट को सम्पन्न कराया गया जिसमें आल ओवर चैम्पियन बालक वर्ग में कर्मजीत सिंह बी०ए० तृतीय सेमेस्टर व बालिका वर्ग में मुन्नी चौधरी बी०ए० पंचम सेमेस्टर रही। खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डा० वसीम खान कीड़ा प्रभारी ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहे सभी छात्र/छात्राओ को भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक विश्राम, अजय कुमार यादव अशोक, धोखे राम, परविन्दर राना के साथ-साथ छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *