(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित गौरीफंटा रेंज के संवेदनशील क्षेत्र कीरतपुर में कल दिनांक 15 फरवरी 2025 को कुछ ग्रामीणों द्वारा जंगल क्षेत्र के अंदर अवैध रूप से प्रवेश कर पटाखे जलाकर वन एवं जीवों को हताहत करने का प्रयत्न किया जा रहा था, जिसे क्षेत्रीय स्टाफ वन विभाग एवं एसटीपीएफ कार्मिकों द्वारा रोकने का प्रयत्न किया गया। ग्रामीणों को समझाने का प्रयत्न किया इस पर ग्रामीण आमादा फौजदारी हो गए। उनके द्वारा किए गए हमले के चलते दो-तीन कार्मिक अत्यंत चोटिल एवं घायल हो गए हेड कांस्टेबल को आयरन राड से मारने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गए। वहीं कांस्टेबल केशर की एसएलआर छीनने का प्रयत्न किया। ग्रामीणों की उग्रता एवं अधिकता के चलते कार्मिकों द्वारा जंगल में छिपकर जान-माल की रक्षा की। स्टाफ द्वारा घटना की सूचना तत्काल सक्षम स्तर को दी गई। सूचना पाकर उपयुक्त बल कार्मिकों की सहायता हेतु भेजा गया। जब तक स्टाफ वहां सहायता के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों द्वारा महिलाओं बच्चियों के साथ चौकी का घेराव कर समझौते का दबाव बनाया गया, जिसकी आज दिनांक 16 फरवरी 2025 को गौरीफंटा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed