।विधायक रोमी साहनी के पुत्र अंकित साहनी व बादल साहनी मुख्यमंत्री योगी जी के साथ।

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखनऊ विधानसभा सदन में पलिया के विधायक रोमी साहनी के जन्मदिवस के अवसर पर सदन के माननीय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।सदन में सभी विधायकों के लिए मिठाई लेकर पहुंचे, पलिया विधायक श्री रोमी साहनी।
विधानसभा सत्र के दौरान माननीय अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में पलिया विधायक रोमी साहनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा और ‘द हेज़लनट फैक्ट्री’ से जुड़े प्रतिष्ठान का उल्लेख किया तथा हल्के अंदाज़ में उपहार लाने की बात कही।
उसी आत्मीयता को निभाते हुए विधायक रोमी साहनी सभी माननीय विधायकों के लिए मिठाई लेकर सदन पहुंचे। उनके इस सौहार्दपूर्ण और मिलनसार व्यवहार की सदन में सराहना हुई, जो उनके सरल स्वभाव और सकारात्मक राजनीति के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *