
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) श्रीतेज महेन्द्रा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज पलिया कलां – खीरी में 13 फरवरी को कक्षा द्वादश के भैया/बहिनों के लिए शुभ कामना समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर घोष के साथ विद्यालय के अध्यक्ष चाँद कुमार जैन प्रबंधक रामबचन तिवारी , सह-प्रबंधक शिवपाल सिंह, सदस्य अभिषेक शुक्ला प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह के द्वारा स्वागत किया। बहिनों ने तिलक और अक्षत से अभिनंदन किया। उसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथिगणों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने कराया। प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि *पढ़ाई में नियमिता बनाए रखे, बोर्ड परीक्षा से पहले सबसे महत्वपूर्ण है शांत मन, पर्याप्त नींद (6-7 घंटे), और संतुलित आहार। एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और स्टेशनरी (बिना जेल वाली नीली/काली बॉल पेन) पहले से तैयार रखें। नकारात्मक विचारों से बचें, समय प्रबंधन करें, और रिवीजन पर ध्यान केंद्रित करें, न कि नई चीजें पढ़ने पर। । कक्षा एकादश एवं द्वादश के भैया/बहिनों ने अभिनय गीत, स्वविचार प्रस्तुत किया । आचार्य रवीन्द्र कुमार मौर्य, महामेश , प्रणव , विनोद व श्रीमती बीटू ने अपने विचार प्रकट कर भैया/ बहिनों को आशिर्वचन प्रदान किया । प्रबंधक ने भैया/बहिनों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बन भारत माता की सेवा करने का आशीर्वाद दिया इसके साथ ही बिना किसी भय व दबाव के परीक्षा में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष चाँद कुमार जैन ने सभी को बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भैया/बहिनों को प्रसन्न मन से परीक्षा देने के लिए कहा तथा आये हुए सभी अतिथि महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया । इस अवसर पर विद्यालय की समस्त प्रबंध समिति के सदस्य एवं आचार्य/आचार्या बहिनें उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से एकादश की बहिन सौम्या शुक्ला और श्रद्धा सिंह ने किया।
कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र के साथ किया गया।
