(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग,पलिया-खीरी की दुधवा पर्यटन परिसर स्थित आडिटोरियम में आज वन्य जीव संरक्षण समिति भारत की तरफ से वन्य जीव अपराध संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ आज सुबह 09.30 बजे किया गया। कार्यशाला में उपस्थित कार्मिकों को मिस्टर टीटू जोसेफ द्वारा वन्य जीव अपराध संबंधी आधारभूत जानकारियॉ प्रदान की गई। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों के अनुसार अभिलेखों का संधारण करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी अधिवक्ता मंजुला श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। भोजनावकाश के बाद सामूहिक क्रियाकलाप, प्रमुख अभिलेखों की तैयारी संबंधी जानकारी कार्यशाला विशेषज्ञ अधिवक्ता मंजुला श्रीवास्तव, मिस्टर टीटू जोसेफ एवं मिस्टर सीएम खरे मध्यप्रदेश द्वारा संयुक्त रुप से प्रदान की गई। कार्यशाला में कराए गए सामूहिक क्रियाकलाप के मूल्यांकन के बाद विजेता समूह को नकद पुरुष्कार वितरण किया जाएगा। इस कार्यशाला में वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी, उत्तर खीरी वन प्रभाग, लखीमपुर-खीरी के साथ-साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड कार्मिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed