
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 07/02/2026 को दुधवा निर्वाणा रिट्रीट (Bliss Resort) में आयोजित दौरे के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे,गोरखपुर के महाप्रबंधक उदय बोरवंकर जी से व्यापार मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए भेंट की गई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित, क्षेत्र की रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा अधिकारियों द्वारा समस्याओं को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए उनके स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान हेतु सकारात्मक एवं उचित आश्वासन प्रदान किया गया।
ज्ञापन सौंपे जाने के समय
मुख्य अभियंता, गोरखपुर,
मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य), गोरखपुर–मैलानी सेक्शन,
हेड क्वार्टर SCI – ए. एम. चतुर्वेदी जी
सहित अनेक वरिष्ठ रेल अधिकारी गण की उपस्थिति रही।प्रतिनिधिमंडल में संजय माहेश्वरी, अखिलेश गुप्ता, आनन्द शाह व विकास वर्मा आदि शामिल रहे ।
