
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दिनांक 06.02.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की समवाय मुख्यालय सुंडा द्वारा भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल की 34वीं वाहिनी की सीमा चौकी फुलवारी के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 741/3 से 741/5 तक संयुक्त गश्त (Joint Patrolling) किया गया । उक्त संयुक्त गश्त का उद्देश्य भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा । गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया । इस संयुक्त गश्त में तिलक राज, सहायक कमांडेंट, समवाय प्रभारी सुंडा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे । गश्त के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं कार्मिकों के बीच सूचना आदान-प्रदान किया गया तथा भविष्य में संयुक्त रूप से प्रभावी सीमा प्रबंधन हेतु सहयोग को निरंतर बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई ।
