(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ खीरी। मंगल वार को पालिकाध्यक्ष ने पालिका प्रशासन के साथ शिव मंदिर के कॉरीडोर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।
बूढे बाबा मंदिर के पास जलभराव तथा नालियों का पानी तीर्थ कुण्ड में आता देखकर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुये तीन दिन में इसे ठीक करने के लिए बताया।
इसके साथ ही तीर्थ कुण्ड की मरम्मत, सफाई ,मंदिर के प्रमुख मार्ग को महाशिवरात्रि पर्व से पहले 10 फरवरी तक दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ अन्य व्यवस्थाओ को देखकर जरुरी दिशानिर्देश दिए तथा बताया कि, फरबरी माह में महाशिवरात्रि का पर्व है इसलिए महाशिवरात्रि से पहले तीर्थ कुण्ड का कार्य पूराकर जल भर दिया जाएगा।श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूरे ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी,यूपीपीसीएल के जूनियर इंजीनियर नितिन सिंह, जे ई लखीमपुर ए पी सिंह, नगरपालिका के जे ई सिविल अनिल कुमार यादव, जे ई जलकर आदर्श मिश्रा, सफाई नायक नरेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, लवकुश अवस्थी,मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा ,शत्रोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *