(ओम प्रकाश सुमन)

पलियाकलां (खीरी) श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर शहर स्थित गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय की महिला पुरुष व बच्चों ने हिस्सा लिया। पूरी संगत वाहेगुरु वाहेगुरु का उद्घोष करते चल रही थी। शनिवार को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के तत्वाधान में शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे सेवादार सड़क पर झाडू लगाते चल रहे थे। उनके पीछे सेवादार बच्चे फूलों की वर्षा कर रहे थे। उसके बाद पंच प्यारे तथा पंच प्यारों के पीछे गुरु की सवारी व शामिल संगत कीर्तन करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन स्टेशन रोड, भीरा रोड, बाईपास रोड, संपूर्णानगर रोड होते हुए दुधवा तिराहे से होकर वापस गुरूद्वारे में पहुंची जहां उनका समापन किया गया। इस दौरान जगह जगह पंडाल लगाकर सेवादारों ने बिस्किट के पैकेट, चाय, काफी आदि वितरित किए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस प्रकाश पर्व में विधायक रोमी साहनी नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता सहित नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग हुए शामिल।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *