(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)आज दिनांक 03-01-2026 को महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा की अग्रदूत एवं सामाजिक न्याय की प्रतीक सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की जयंती के साप्ताहिक अभियान के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृष्णा अधिकारी (ऐपवा प्रदेश अध्यक्ष) की अध्यक्षता में तथा आरती राय (ऐपवा जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में पलिया, घोला तथा नया गाँव पटिहन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन और उनके द्वारा स्त्री शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि उन्होंने उस समय शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में महिलाओं को पढ़ने का अधिकार तक नहीं था।इस अवसर पर कृष्णा अधिकारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समान, न्यायपूर्ण और शिक्षित समाज का निर्माण संभव है।वहीं आरती राय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना होगा तथा शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बनाना होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने (जिला उपाध्यक्ष नीलम वर्मा, सुधा सुनीता शर्मा मंजू मेहरा रेखा सिंह संगीता देवी फूलों देवी शांति देवी सुनीता सिंह आदि) महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक न्याय के संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *