
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दिनांक 03.01.2026 को 39वीं वाहिनी, स.सी.बल पलिया की सीमा चौकी सोनहा द्वारा नियमित रूटीन नाका चेकिंग के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 736/02 से लगभग 100 मीटर भारत की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ आता हुआ दिखाई दिया । नाका पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वह रात्रि के अंधेरे का फ़ायदा उठाकर मौके पर सामान सुपर पॉवर तम्बाकू-398 पैकेट, 01 यामाहा मोटर साइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया । मौके पर छोड़े गए सामान की गहन जाँच कर जब्त किया गिया । जब्त किए सामान को कस्टम कार्यालय, पलिया, जनपद–लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) को सुपुर्द कर दिया गया ।
