

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) पलिया विधानसभा क्षेत्र में नववर्ष के अवसर पर जनसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधायक रोमी साहनी द्वारा जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए 5000 कंबलों का वितरण किया गया।
कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। विधायक रोमी साहनी ने इस अवसर पर कहा कि “जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है। कोई भी जरूरतमंद ठंड में असहाय न रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।”
