
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां-खीरीतराई में भीषण कोहरे के साथ सर्दी का प्रकोप शुरू हो गया है। दिन भर चलने वाली सर्द हवाओं से सबसे बुरा हाल गरीब तबके के लोगों का है। गरीबों को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से भाजपा विधायक रोमी साहनी ने पिछले सालों की तरह इस बार भी कम्बल बांटने का कार्य शुरू कर दिया है। विधायक रोमी साहनी ने दर्जनों की संख्या में उनके आवास पर पहुंचे गरीब तबके के लोगों में कम्बलों का वितरण किया। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि जिन लोगों को कंबल नहीं मिल सके हैं वह उनके आवास पर पहुंचकर कंबल प्राप्त कर सकता है। इस दौरान अभिनव मिश्रा, डिंपल शर्मा, रिंटू शर्मा, श्याम आनंद आदि मौजूद रहे।
