
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) थाना गौरीफंटा पुलिस द्वारा, 7.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद करके बाल अपचारी विराज राना पुत्र सुनील कुमार राना को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीफंटा के नेतृत्व में आज दिनांक 29.12.2025 को थाना गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त रुप से , कुल 7.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद करके बाल अपचारी विराज राना पुत्र सुनील कुमार राना उम्र करीब 17 वर्ष निवासी जुगेड़ा, धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड नं 10 जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गौरीफंटा पर मु0अ0सं0 53/25 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार बाल अपचारी का विवरण-
विराज राना पुत्र सुनील कुमार राना उम्र करीब 17 वर्ष नि0 जुगेड़ा, धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड नं 10 जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र
बरामदगी विवरणः-
7.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस व एसएसबी टीम -.उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी।हे0का0 राकेश यादव कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी
3.का0 बन्टी सागर कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी।
4.सहायक कमाण्डेन्ट रवि कुमार समोताF कम्पनी गौरीफन्टा 39 BN SSB.उ0नि0 कुलदीप कुमार C कम्पनी बनकटी39 BN SSB
6.मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत सिंह C कम्पनी बनकटी 39 BN SSB
7.आरक्षी संसार चन्दC कम्पनी बनकटी 39 BN SSB
8.आरक्षी राजीव सिंहC कम्पनी बनकटी 39 BN SSB
9.आरक्षी धर्वेन्द्र कुमारC कम्पनी बनकटी 39 BN SSB
10.आरक्षी चौधरी पिन्टू कुमार F कम्पनी गौरीफन्टा 39 BN SSB।
