(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां (खीरी )नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के स्वामी विवकानंद‌ सभागार में कवि- लेखक- पत्रकार ओमप्रकाश ‘सुमन’ की आठवीं पुस्तक ‘कुछ नए कुछ पुराने’ का विमोचन भव्य समारोह में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रमके अध्यक्ष डॉ .ए .के कपूर , ‌मुख्य अतिथि बजाज चीनी मिल के वाइस प्रेसिडेंट ओपी सिंह चौहान सहित अन्य अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विमोचन से पहले आए हुए सभी अतिथियों को फूल माला पहनकर इंजी. प्रशांत कुमार ज्ञानी सुखदेव सिंह ने स्वागत किया। विमोचन समारोह में डॉ. ए. के .कपूर, बजाज चीनी मिल पलिया के वाइस प्रेसिडेंट ओपी सिंह चौहान, डॉ. सूर्य प्रकाश शुक्ला प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पलिया, डी .एल .भार्गव प्रधानाचार्य बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया, छाजूराम केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज भीरा के प्रधानाचार्य एम बी मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलिया के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह व प्रबंधक रामबचन तिवारी, रोटरी विजय महेद्रा ,बलदेव वैदिक विद्यालय इंटरकॉलेज के प्रबंधक राजेश भारतीय एडवोकेट, डॉ अरविंद आर्या, डॉ सीमा राघव, डॉक्टर आई .ए .खान , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन किया कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार विजय मिश्रा ‘विजय’ ने किया । समाज में साहित्य की आवश्यकता और साहित्य का महत्व बताते हुए सुमन जी की चर्चा करते हुए समारोह में ओपी सिंह चौहान,एम बी मिश्रा,डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ला, रामप्रताप सिंह ,लक्ष्मी देवी गुप्ता सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में विजय मिश्रा ‘विजय’ ने सुमन जी की रचनाएं पतझार नहीं आने दूंगा, हमारा दुधवा, दुधवा के आश्चर्य ,मानस का सौंदर्य सुंदरकांड ,वातायन , कारवां, यात्रा के बारे में जानकारी दी । समरोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में इजीनियर वरुण गुप्ता, डॉक्टर गौतम पाल, कौशल किशोर शुक्ला, डी के श्रीवास्तव आनंद किशोर मिश्र , अनंत देव पांडेय सरोज शुक्ला, यू पी मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, ज्ञानी सुखदेव सिंह, रामकृपाल चौधरी, फेरूलाल पाल, कौशल प्रजापति ,अमित त्रिवेदी, मनोहर सिंह कलेर, गुरजीत सिंह बिट्टी ,मुबीन अहमद,(तूलिका‌ आर्ट )विक्की चंदेल , संजय पांडेय, पवन अवस्थी, पवन मिश्रा कवि, डीपी मिश्रा, धीरज मिश्रा,आर सी शक्ला साहित्यकार, राहुल खन्ना स्कूल संस्थापक ,राजीव कुमार शुक्ला एडवोकेट, आलोक प्रतापसिंह ,मूलचंद शाक्य आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *