

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दुधवा के पालतू हाथियों के प्रबंधन संबंधी दुधवा में संपन्न हुई कार्यशाला।
महावतों एवं चाराकटरों को वन्य जीव एसओएस के उप निदेशक श्री इलाया राजा एवं डॉ राहुल द्वारा किया गया प्रशिक्षित ।
वन्य जीव चिकित्सकों द्वारा समस्त हाथियों की विधिवत की गई जांच। जांचोपरांत किया गया उपचार दिए गए आवश्यक सुझाव। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की दक्षिण सोनारीपुर रेंज सलूकापुर स्थित हांथी कैंप में संपन्न हुई हाथियों की जांचोपरांत चिकित्सा प्रबंधन कार्यशाला।
कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित वन्य जीव एसओएस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ० इलाया राजा द्वारा महावत, चाराकटर, अधिकारी / कर्मचारियों से हाथियों के वास्तविक स्वभाव, अस्वस्थता के दौरान प्रकाश में आए परिवर्तन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए साथ में लाए गए उपकरणों से विधिवत जांच की प्रकाश में आए लक्षणों के आधार पर हाथियों की चिकित्सा की गई।
कार्यशाला में डॉ० इलाया राजा, डॉ० राहुल, श्रिश्ट पचौरी वन्य जीव एसओएस के साथ, जगदीश आर० उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, डॉ० दयाशंकर व मोहम्मद तलहा, वन्य जीव चिकित्सक, दुधवा, संदीप फार्मासिस्ट, दुधवा, सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दक्षिण सोनारीपुर रेंज के अतिरिक्त संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण, मुख्यालय स्टाफ, महावत, चाराकटर, दुधवा बाघ संरक्षण फाउण्डेशन की टीम, बायोलाजिस्ट आदि उपस्थित रहे।
