(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां (खीरी)अवैध मादक पदार्थ तस्करी व नेपाली नागरिकों के साथ लूट में संलिप्त गैंगेस्टर एक्टमें वांछित 25000/- के ईनामियां अभियुक्त को पुलिस टीम थाना पलिया द्वारा किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सेवन/परिवहन की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व नेपाली नागरिको के साथ लूट में संलिप्त वांछित ईनामियां अभियुक्त सतनाम उर्फ मन्ने सिंह पुत्र स्व० सुखविन्दर सिंह को थाना पलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 416/25 धारा 2ख (ii)/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट व मु०अ०सं० 440/25 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस में गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास-
सतनाम उर्फ मन्ने सिंह पुत्र स्वः सुखविन्दर सिंह निवासी मो० कृष्णानगर कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र
करीब 32 वर्ष। > मु0अ0सं0 278/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया खीरी।> मु0अ0सं0 416/25 धारा 2ख (ii)/3 30प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना पलिया खीरी।> मु0अ0सं0 440/25 धारा 309 (6)/317(2) बीएनएस थाना पलिया खीरी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-1. थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, थाना पलिया।2. उ0नि0 प्रेमनारायण सरोज, थाना पलिया।3. हे0का0 घनश्याम शर्मा, थाना पलिया4. हे0कां 10 जितेन्द्र कुमार, थाना पलिया 5. कां0 परीक्षित सैनी, थाना पलिया 6. कां() अजीत यादव, थाना पलिया ।7. कां० अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *