पलिया कलां (खीरी)गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भव्यता के साथ मनाई गई स्कूल की 25 वीं वर्षगांठ।
-कार्यक्रम में प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरदार परविंदर सिंह हुए शामिल।छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक, देश भक्ति व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां।पलिया के गोल्डन फ्लावर स्कूल में स्कूल की 25 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरदार परविंदर सिंह हुए शामिल। गोल्डन फ्लावर में स्कूल की 25 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक, देश भक्ति व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरदार परविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी व बच्चों के अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन अर्चन व भगवान गणेश की वंदना के बाद हुई।
शहर की सम्पूर्णानगर रोड स्थित गोल्डन फ्लावर स्कूल में गुरुवार को स्कूल की 25 वीं वर्षगांठ भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के फाउंडर मलकीत कौर स्व. रघुवीर सिंह मांगट के जीवन परिचय के साथ हुई। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने झाँसी की रानी, महराजा रनजीत सिंह, हाहर शो, भांगड़ा, गिद्दा, भगवान श्रीकृष्ण की लीला, देश भक्ति व देश के जवानों की बहादुरी को दर्शाता हुए प्रस्तुति दी गई। छात्र छात्राओं के कार्यक्रमों की मौजूद अतिथियों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि गोल्डन फ्लावर स्कूल के छात्र छात्राओं ने जो भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए सभी सराहनीय थे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को चार साहबजादों की जीवन शैली से परिचित होना चाहिए। उन्होंने चार साहिबजादों के बलिदान को याद रखने के लिए प्रबंधन से आग्रह किया कि इसे विषय के तौर पर बच्चों को शिक्षा देने की बात कही। मंत्री जी ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधन सहित शिक्षकों के लगन व मेहनत की सराहना की। इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष जसमेल सिंह, प्रबंधक हरदीप कौर, उप प्रबंधक अमन प्रीत सिंह मांगट व उप प्रबंधिका रमनजीत कौर ने मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरदार परविंदर सिंह को स्मृति चिन्ह देते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को वन बीट संस्थान के चेयर पर्सन सरदार बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया और भाव्यता के साथ आयोजित बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में नगर पालिका की चेयरमैन लक्ष्मी देवी गुप्ता, नगर व्यापार मंडल कंछल गुट अध्यक्ष गौरव गुप्ता, प्रीत इंदर सिंह कक्कू, आलोक मिश्रा समाजसेवी जितेंद्र सिंह गोल्डन, पलिया गुरुद्वारा के प्रधान रेशम सिंह, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष हरजिओ सिंह, भाजपा नेता रवि गुप्ता, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक जसमीत सिंह अजमानी विक्की, एलीट स्कूल के प्रबंधक अफजल हुसैन, पलिया दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक जगत चौधरी, गुरुकुल एकेडमी के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल निर्भीक अग्रवाल, वन बीट के जसवीर सिंह जोशी, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार, अमित पाल, समाजसेवी हरप्रीत सिंह हैप्पी, समीर गुप्ता, बलराम गुप्ता, एवं सभी पत्रकार बंधुओं सहित बड़ी संख्या में स्कूलों के प्रबंधक व अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर गोल्डन फ्लावर स्कूल के प्रिंसिपल श्याम महेंद्रु ने आए सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पारुल गुप्ता, महक ग्रोवर ने किया।