पलिया कलां (खीरी)लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज भाजपा द्वारा एकता पद यात्रा का आयोजन विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में शिक्षक एमएलसी लखनऊ खंड उमेश द्विवेदी उपस्थित रहे।
पदयात्रा भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास दुधवा रोड से प्रारंभ हुई जो स्टेशन रोड भीरा रोड कमल टॉकीज चौराहा बाईपास रोड होते हुए विधायक आवास पर समाप्त हुई ।यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। जिसमें रोटरी क्लब अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के प्रतिष्ठान पर तहसील गेट पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रदीप मैनरो के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भी जोरदार स्वागत किया।
यात्रा के समापन पर एक जनसभा का आयोजन भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर किया गया। जिसको संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी ने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल कांग्रेस की सरकार में गृह मंत्री बने और उन्होंने पूरे भारत को एक करने का काम किया परंतु कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया ।उनको सम्मान व सच्ची श्रद्धांजलि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मिली ।जब उनकी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा गुजरात में स्थापित की गई।
विधायक रोमी साहनी ने संबोधित करते हुए कहा आज पूरे उत्तर प्रदेश में सरदार पटेल जी 150वीं जयंती पर एकता पद यात्रा का आयोजन योगी जी के नेतृत्व में किया जा रहा भाजपा के कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चल उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं उनकी जयंती के अवसर पर आज पलिया में ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन हुआ है इसके लिए मै भाजपा कार्यकर्ताओं क्षेत्र की जनता व स्कूली बच्चों को धन्यवाद देता हूं।
कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी रमाकांत पांडे आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, रामानुज मिश्रा, प्रदीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हरजियो सिंह ,विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ,पलिया मांटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्य रत्ना बाजपेई, शिवराज राणा, विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष शुक्ला, घनश्याम श्रीवास्तव अनुपम राय प्रेम गुप्ता रिंटू शर्मा अभिनव मिश्रा डिम्पल शर्मा सुनील गुप्ता अवतार राय अभिषेक गुप्ता शोभित कुमार सहित तमाम सभासद ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।