पलिया कलां (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी में दिनांक 18,11,2025 को बेलरायां रेंज अंतर्गत बेलपरसुआ वन विश्राम भवन पर विश्व प्रकृति निधि दुधवा द्वारा भारत नेपाल के मध्य ट्रांस बाउंड्री मीटिंग फॉर बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन का आयोजन किया गया। उक्त मीटिंग में दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां, भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी बेलरायां, क्षेत्रीय वन अधिकारी नॉर्थ सोनारीपुर व अन्य वन कर्मचारी एसएसबी कंपनी कमांडर बेलापरसुआ, सब इंस्पेक्टर चन्दन चौकी पशु चिकित्सक टीम, टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन टीम दुधवा मुख्यालय विश्व प्रकृति निधि दबीर हसन परियोजना अधिकारी, नेपाल राष्ट्र के रेंजर व 05 अन्य वन कर्मचारी विश्व प्रकृति निधि नेपाल, सामुदायिक वन नेपाल के अध्यक्ष सदस्य तथा अन्य ग्रामीण ग्राम प्रधान बेलापरसुआ व अन्य ग्रामीण तथा बेलरायां रेंज के कर्मचारी मौजूद रहे।