पलिया कलां, (खीरी) पटिहन क्षेत्र के गांव खुशीपुर में कुछ दिन पहले एक गरीब बिटिया पिंकल गौतम पुत्री अभिमन्यु को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था, बच्ची अपने बाबा हीरालाल को खाना देने जा रही थी, बाघ ने हमला कर उसे मार दिया। विधायक को जानकारी मिली तो तुरन्त मृतक के घर खुशीपुर पहुंचे और बिटिया पिंकल गौतम के बाबा हीरालाल को विधायक रोमी साहनी ने अपने पास से 25000 पच्चीस हजार रुपये की नगद आर्थिक मदद दी। इसके बाद बाघ के हमले से मृतक चंद्रिका प्रसाद गौतम पुत्र खुशहाल के घर पहुंचे विधायक वृन्दावन कालोनी सम्पूर्णानगर , मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया और मृतक के बेटे विष्णु गौतम को भी 25000 पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। मृतक आश्रितों के परिवारों के खाते में 400000-400000 चार – चार लाख रुपए डलवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, और वन विभाग के पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अब यह बर्दाश्त से बाहर है, पिंजडे लगा कर बाघ और तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाय।