पलिया कलां (खीरी) उत्तर खीरी वन प्रभाग / बफर जोन, दूधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के अंतर्गत मझगई रेंज के ग्राम सेमरीपुरवा, मजरा बसन्तापुर कलां में एक बाघिन वन क्षेत्र की सीमा से बाहर निकलकर काश्तकारी क्षेत्र में आ गया थी, जिसको सुरक्षित ट्रैन्कुलाइज कर रेस्क्यू किये जाने हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-1855/23-4-17 दिनांक 13.11.2025 द्वारा अनुमति प्रदान की गयी। प्राप्त अनुमति के अनुपालन में बाघिन को सुरक्षित ट्रैन्कुलाइज कर रेस्क्यू किये जाने हेतु मुख्य दन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी तथा प्रभागीय वनाधिकारी, उत्तर खीरी वन प्रभाग / उप निदेशक, बफर जोन, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी के दिशा-निर्देशन में आपरेशन प्रारम्भ किया गया। दिनोंक 16.11.2025 को प्रातःकाल समय लगभग 07:30 बजे महागई रेंज के अन्तर्गत ग्राम सेमरीपुरवा, मजरा बसन्तापुर कलां के कृषि क्षेत्र से एक बाधिन को ट्रैन्कुलाइज किया गया तथा ट्रैन्कुलाइज करने के उपरान्त बाधिन को सुरक्षित पिजड़े में रखकर विभागीय पशुचिकित्सक की देख-रेख में रेंज परिसर मझगई लाया गया। बाधिन के स्वास्थ्य परीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। सक्षम स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के उपरान्त बाघिन को उसके प्राकृतवास में अवमुक्त किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।