



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)इस बार 15 दिन पूर्व प्रारंभ हुआ दुधवा पर्यटन।शुभारंभ के अवसर पर गंगाकली हथिनी द्वारा सैलानियों का किया गया स्वागत।पर्यटन सत्र के शुभारंभ अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वन एवं वन्य जीव आधारित सुंदर रंगोली
पर्यटन सत्र प्रारंभ होने से पूर्व तैयारियों की स्वयं वनमंत्री एवं विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया निरीक्षण।दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के पर्यटन सत्र 2025-26 का शुभारंभ आज दिनांक 01.11.2025 को धूमधाम के साथ अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की उपस्थिति में किया गया। वैसे तो दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी का पर्यटन हर बार 15 नवंबर को प्रारंभ होता था, परंतु सैलानियों की उत्सुकता एवं पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के दृष्टिगत सक्षम उच्च स्तर से लिए गए निर्णयानुसार इस बार पर्यटन सत्र का शुभारंभ पूर्ण तैयारियों के साथ 01 नवंबर को ही कर दिया गया। पर्यटन सत्र का शुभारंभ करने से पूर्व प्रातः स्वयं अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं अनिल कुमार, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, सरकार, सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा तैयारियों का निरीक्षण किया गया। पर्यटन की तैयारियों से वनमंत्री जी के साथ उच्चाधिकारी भी पूर्णतया संतुष्ट हुए। पर्यटकों के द्वारा सैलानियों के लिए खोलने से पूर्व वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन पूजन किया गया। इस अवसर दि इण्डियन एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा वन एवं वन्य जीव आधारित रंगोली बनाई गई, जो आकर्षण का केन्द्र रही। इस वर्ष दुधवा टाइगर रिजर्व आंतरिक क्षेत्र में निवासरत थारु जनजाति के छात्र-छात्राओं को भी शुभारंभ के अवसर पर सम्मिलित कर उन्हें प्रेरित करने का कार्य किया गया। विगत कई वर्षों से पर्यटन दरें यथावत रहने व दुधवा पर्यटन में निरंतर सैलानियों की बढ़ रही उत्सुकता को दृष्टिगत रखते हुए अत्यंत न्यून बढ़ोत्तरी की गई। यही कारण रहा है कि प्रथम दिवस शुभारंभ के अवसर पर ही सैलानियों एवं इस अवसर पर उपस्थित रहे मीडिया कर्मियों में भी उत्साह का माहौल रहा। शुभारंभ के अवसर पर गंगाकली हथिनी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित रहे, अतिथिगण, सैलानी, मीडियो बंधुओं आदि का स्वागत किया गया। अतिथिगणों द्वारा गंगाकली को केला, गुड़, सेव आदि खिलाया गया। तदुपरांत मीडियाबंधुओं एवं उपस्थित लोगों द्वारा दुधवा का दीदार किया गया।
शुभारंभ के अवसर पर अरुण कुमार, सक्सेना,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, सरकार, अनिल कुमार, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, सरकार, सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, श्रीमती अनुराधा वैमुरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, रामकुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, डॉ0 एच0 राजामोहन, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी, जगदीश आर0 उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी, सुश्री कीर्ति चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी, उत्तर खीरी वन प्रभाग/उप निदेशक (बफर जोन), दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी, संजय कुमार विश्वाल, प्रभागीय वनाधिकारी, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, लखीमपुर-खीरी, श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, जिलाधिकारी, लखीमपुर-खीरी आदि लोग उपस्थित रहे।