

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी 31 अक्टूबर। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
डीएम ने बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। बंदियों से बात कर सुविधाओं का फीडबैक लिया।
डीएम-एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने एक-एक कैमरे के जरिए पूरे परिसर की गतिविधियों को देखा। निर्देश दिए कि इस कंट्रोल कक्ष के माध्यम से भी सतत निगरानी की जाए। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर, प्रतिभा सिंह सेंगर मौजूद रहे।
