
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)लखीमपुर-खीरी। नगर पालिका लखीमपुर द्वारा दशहरा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला मे आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मंच पर साहित्यिक सेवाओं के लिये साहित्यकार सुरेश सौरभ को उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर के अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सम्मानित किया । इस अवसर पर मेला अध्यक्ष कौशल तिवारी कवि श्याम किशोर बेचैन, राममोहन गुप्ता सहित अपार जन समूह था। विगत दो दशक से अधिक समय से गद्य की विभिन्न विधाओं में सुरेश लिख रहे हैं तालाबंदी, नोटबंदी ,एक कवयित्री की प्रेम कथा, इस दुनिया में तीसरी दुनिया, भीगते सावन, पावन तट पर आदि इनके संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इनकी लघुकथाएं व्यंग्य आदि देश की प्रतिष्ठित अखबारों पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं।
