(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक धरना आज 12वें दिन भी जारी रहा। आज इस धरने पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमलेश राय ने विजय तिवारी भूतपूर्व प्रधान गांधीनगर, अजय तिवारी मुरार खेड़ा, सोनू चौधरी अशोकनगर ,गोपाल प्रसाद मौर्य रानी नगर, राजेंद्र सिंह अशोक नगर ,लल्लन गॉड गोविंद नगर ,धनपत गौड़ अशोक नगर ,को माला पहनाकर धरने पर बैठाये। धरना स्थल पर उपस्थित सुरेंद्र कुमार यादव , रामदयाल वर्मा हेमराज चौहान, सुरेश चंद्र लोधी ,तथा गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे और नारे लगाते रहे रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ, हेरिटेज झांसा है रेल विभाग ने फंसा है, मैलानी से नानपारा रेल बंद क्यों खीरी सांसद जवाब दो ,पलिया विधायक जवाब दो ,मैलानी से नानपारा रेल बंद क्यों योगी मोदी सरकार जवाब दो ,अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। इस धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता कमलेश राय ने कहा की गांव -गांव से शहर से सभी व्यापारीगंण सभी डॉक्टर्स सारे सभासद तथा तमाम संगठनों ने इस धरने को समर्थन किया लेकिन हमारी सरकार और रेल विभाग के लोगों के कान में जूं भी नहीं रेंग रही है कि जनता क्यों परेशान है इनकी बातों को सुनी जाए और सदियों से चलती आ रही रेल को सुचारू रूप से चलाया जाए। जनता को शौक नहीं है कि धरने पर बैठे लेकिन उनका एक आवागमन का साधन जो सदियों से चला आ रहा था जिससे तमाम व्यापारी गण यहां के छात्र-छात्राएं यहां से महिलाएं और किसान जिनके लिए सस्ता सुलभ साधन था जिसे आज विकास के नारे लगाने वाली सरकार खत्म करने की साजिश कर रही है ।,पर इस क्षेत्र की जनता चुप नहीं रहेगी ट्रेन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरत पड़ी तो बहुत बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी और सरकार से ट्रेन चलवा कर रहेगी क्योंकि चारों तरफ विकास के नारे लगाने वाली ये सरकार जनता की इस साधन को भी खत्म करने की साजिश कर रही है तो जनता इसका हिसाब लेगी।
आज इस धरने से आह्वान किया गया है कि कल 18 तारीख को ज्यादा से ज्यादा लोग रेलवे स्टेशन पर 11:00 बजे पहुंचे और कल से से इस धरने को दीपावली और छठ का त्यौहार को देखते हुए स्थगित किया जाएगा और छठ के बाद पुनःअब क्रमिक अनशन में बैठने की तैयारी की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *