(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज 16-10-2025
रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक धरना आज 11वें दिन भी जारी रहा आज के इस धरने को कामरेड कमलेश राय, ऐपवा की जिला अध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में गुरुवार के धरने पर छ: लोगों ने धरने को समर्थन दिया जिसमें सुरेश कुमार कमलापुरी,रामसूरत, रवि प्रताप सिंह,शारदानन्द भारती, रामप्रवेश भार्गव, सुभाष भारती,ने क्रमिक धरना पर रहे।
धरना पर बैठे लोगों को कामरेड कमलेश राय, पूर्व रईस अली, सुरेश चंद वर्मा, लल्लन प्रसाद गौड़, विश्वकांत त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर धरना पर बैठाया।
इस दौरान चीनी मिल सभासद निर्भय नारायण सिंह,सौरव कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे,आज क्रमिक धरना का ग्यारहवें दिन व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा अपने पूरे संगठन के साथ समर्थन किये।
इस धरने को संबोधित करते आरती राय ने कहा कि पलिया की जनता का दुर्भाग्य है कि ट्रिपल इंजन के सरकार होने और चारों तरफ विकास के नारे लगने के बाद आज क्षेत्र की जनता अंग्रेजों की चलाई हुई रेल को आबाद रखना के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है और किसी भी जनप्रतिनिधि को फर्क नहीं पड़ रहा है सत्ता में बैठी सरकार तो इस चंद्र पूंजी पतियों की पूंजी बढाने के लिए हाथी कारी डोर बनाने की साजिश कर रही है नहीं तो दिखावे के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है। लेकिन रेलवे ट्रैक के नीचे हो रहे हैं रिसाव व जल भराव का निस्तारण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है और रेलवे विभाग जनता को गुमराह कर‌ रहा‌ है।और यहाँ के जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है अगर होता तो आज हमारी जनता को धरना प्रदर्शन नहीं करना पड़ता, ।
इस धरने को संबोधित करते हुए लल्लन गौड़ ने कहा कि सरकार और रेल विभाग हमारी मांगे नहीं पूरी करती है तो हमारी जनता चुप नहीं रहेगी बड़ा और विशाल जनसभा व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
किसान नेता कमलेश राय ने कहा की नदियों की सफाई पंचवर्षीय योजना के तहत कराई जाती तो बाढ़ का रोग थम हो सकता था और हमारे क्षेत्र की आवागमन का साधन रेल पर कोई असर नहीं पड़ता । हम किसान मजदूर के साथ साथ यहां का व्यापार भी छात्र-छात्राएं भी और महिलाओं के लिए भी आवागमन का सस्ता साधन होता ।
धरने को लल्लन प्रसाद गौड़ रामदयाल जी, सुरेंदर यादव सभासद गौरव गुप्ता जी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा राजेश गुप्ता अमर गुप्ता ने संबोधन किया और इस धरने में पलिया से रहीस जी, सौरभ कुमार शाक्य थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *