पलिया कलां (खीरी)सहकारी गन्ना विकास समिति पलिया के अध्यक्ष राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण समिति में सदस्य नामित किए गए ,प्रदेश के गन्ना किसानों की तरफ से गन्ना समिति अध्यक्ष के तौर पर उपरोक्त समिति में स्थान मिलना गर्व की बात है उपरोक्त समिति मुख्य सचिव उत्तर प्ररदेश शासन की अध्यक्षता ने गठित की जाती, गन्ना मूल्य निर्धारण में इस इस समिति द्वारा गन्ना मूल्य को अंतिम रूप दे कर कैबिनेट में भेजा जाता है जहां से पास हो कर गन्ना मूल्य घोषित हो जाता है, गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने बताया कि किसानों को उनकी लागत के सापेक्ष अधिकतम गन्ना मूल्य दिलवाने हेतु पूरे आंकड़ों के साथ गन्ना मूल्य वृद्धि हेतु सुझाव रखे जाएंगे।