(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज Next Gen GST एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया विधायक रोमी साहनी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा आज हम सभी जीएसटी बचत उत्सव मना रहे हैं उसके साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सभी नागरिकों को घरेलू उत्पाद अपने हेतु प्रेरित कर रहे हैं वह शपथ भी दिला रहे हैं जिससे 2047 तक हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सके।
विधायक रोमी साहनी ने संबोधित करते हुए कहा योगी और मोदी ईश्वर के भेजे हुए दूत हैं मोदी जी और योगी के आने के बाद देश और प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी मातृशक्ति का भी जीवन खुशहाल हुआ है ।सभी क्षेत्रों में और सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहे हैं जिससे आम जनमानस भली भांति परिचित है। आने वाले चुनाव में एक बार फिर से योगी जी को मुख्यमंत्री बनाकर के उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने को सपना साकार करना है।
कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष आर डी राय, राजीव शुक्ला ,व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा ,युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महामंत्री शिवराज राणा, चांद कुमार जैन ,अभिषेक गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया ।कार्यक्रम संयोजक व गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने आए हुए व्यापारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, रामानुज मिश्रा, प्रदीप कुमार, मंडल महामंत्री वरुण मिश्रा, सुनील शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह व्यापार मंडल महामंत्री जसवीर फ्लोरा ,अनिल वर्मा, पवन गर्ग, राजू चौरसिया ,विकास गुप्ता, दिनेश दीक्षित, उत्तम राजपूत, नगर मंत्री दिनेश दिवाकर ,घनश्याम श्रीवास्तव, मुन्ना लाल बाल्मिकी ,रघुनाथ सिंह, प्रेम गुप्ता ,शोभित कुमार ,महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, संयोजक आरती वर्मा, सभासद संगीता सक्सेना, विजया शुक्ला, सेवक सिंह, सर्वेश यादव, मोहम्मद शोहीन महामंत्री फाजिल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।