(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) थाना-पलिया-मिशन शक्ति-महिला सशक्तिकरण पंचम चरण के अंतर्गत श्री तेज महहेन्द्रा सरस्वती शिश मन्दिर इण्टर कॉलेज की कक्षा-10 की छात्रा साक्षी त्रिपाठी को एक दिन का थाना प्रभारीपलिया जनपद खीरी बनाया गयाः-आज दिनांक 30.09.2025 को शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति के तहत आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक खीरी , संकल्प शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना तथा समाज में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना रहा।। इस अवसर पर श्रीतेज महेद्रा सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज की कक्षा-10 की छात्रा साक्षी त्रिपाठी को एक दिन का थाना प्रभारी पलिया जनपद खीरी बनाया गया। छात्रा ने थाना परिसर का भ्रमण कर महिला शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेखों, शिकायत पंजिका, साइबर हेल्पलाइन कक्ष एवं आपातकालीन सेवा डेस्क का निरीक्षण किया व थाने में उपस्थित् आम जनमानस की समस्याओं को सुन उनकी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित् को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी के रूप में छात्रा ने नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा छात्राओं एवं महिलाओं से आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण, विद्यालय प्रतिनिधि एवं क्षेत्र की महिलाओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इन सेवाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है -1930:साइबर क्राइम हेल्पलाइनऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की शिकायत हेतु 101: अग्निशमन सेवा 112:आपातकालीन पुलिस सेवा108: एंबुलेंस सेवा1098:चाइल्ड हेल्पलाइन 181:वीमेन हेल्पलाइन102:गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा1090:वीमेन पावर लाइन – महिलाओं की सुरक्षा एवं त्वरित पुलिस सहायता हेतु 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिला सम्मान एवं सुरक्षा के संदेश को और अधिक सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का विवरण:-1. सुश्री साक्षी त्रिपाठी (एक दिन थाना प्रभारी थाना पलिया जनपद खीरी)।2. सुश्री ओभी शाह (एक दिनव०उप-निरीक्षक थाना पलिया जनपद खीरी)।3. सुश्री नीलू मौर्य (सहयोगी के रूप में)।4. सुश्री निधी तिवारी (सहयोगी के रूप में)।प्रतिभाग करने वाली पुलिस टीम का विवरण-1. थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी थाना पलिया जनपद सीरी।2. उपनि० रामजीत सादन थाना पलिया जनपद खीरी। उ०नि० जयनाराया यादव पलिया जनपद4 उ०नि० आदित्य कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।प्रतिभाग करने वाले अध्यापकगणः-. राम प्रताप सिंह प्रधानाचार्य ,श्रीमती शिल्पी नाग – अध्यापिका, विकास जायसवाल अध्यापक. सत्यवीर यादव अध्यापक। इसके अतिरिक्त कोतवाली पहिया की पूरी टीम रही उपस्थित ।